फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Regional Bar Association declared illegal, lodged objection

Bijnor News: क्षेत्रीय बार एसोसिएशन को बताया गैरकानूनी, दर्ज कराई आपत्ति

Fri, 20 Dec 2024 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Regional Bar Association declared illegal, lodged objection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। बार एसोसिएशन धामपुर के अलावा तहसील में एक और क्षेत्रीय बार एसोसिएशन के गठन को होने से विरोध शुरू हो गया है।
बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन ने बैठक कर इसे गैर कानूनी बताते हुए निरस्त करने की मांग की थी। शुक्रवार को धामपुर बार के पदाधिकारी बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले। धामपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सिंह एडवोकेट ने बताया कि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने बार एसोसिएशनों के लिए माडल बाईलाज बनाए हैं।
इसके अनुसार ही एसोसिएशन का गठन हो सकता है। तहसील स्तर पर बार एसोसिएशन के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का क्षेत्रीय बार एसोसिएशन बनाना गैर कानूनी है। क्षेत्र के कुछ अधिवक्ता इस तरह का एक और संगठन खड़ा करना चाहते हैं, जो गैर कानूनी है,। जबकि इसमें शामिल अधिवक्ता पहले से ही बिजनौर, नगीना व धामपुर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके द्वारा इस मामले को लेकर जिला बार एसोसिएशन से भी आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार एसोसिएशन धामपुर का एक प्रतिनिधिमंडल बिजनौर में जिला बार के पदाधिकारियों से मिला। जिसमें क्षेत्रीय बार एसोसिएशन के गठन के संबंध में आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल अध्यक्ष, इस संबंध में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश, जिला जज बिजनौर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला बार के अध्यक्ष को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed