फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Recruitment for driver posts is happening every week in Bijnor depot.

Bijnor News: बिजनौर डिपो में हर सप्ताह हो रही चालक पदों पर भर्ती

Tue, 18 Jun 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for driver posts is happening every week in Bijnor depot.
-अब 21 और 28 जून को भर्ती का तारीख नियत की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर डिपो में चालकों की कमी दूर करने के लिए हर सप्ताह भर्ती की जा रही है। इसी बीच अब 21 और 28 जून को संविदा पर चालकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं।


बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर 122 बसों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में डिपो में 119 संविदा और 35 नियमित चालक तैनात हैं। बीते कुछ महीन में बसों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में डिपो को 50 और चालकों की जरूरत है। चालकों की कमी की वजह से कभी-कभी बसें खड़ी रह जाती हैं। चालक पद पर भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी की लंबाई न्यूनतम पांच फिट तीन इंच होनी चाहिए। भारी मोटर वाहन चलाना जानता हो और दो वर्ष पुराना पब्लिक सर्विस हैवी लाइसेंस होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करते समय दो माह पुराने दो पासपोर्ट साइज फोटो, लाइसेंस, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठ पास की टीसी एवं अंकतालिका, आईडी आधार कार्ड/पेनकार्ड/वोटर आईडी/जाति प्रमाण पत्र/मूल निवास प्रमाण पत्र) जमा कराएं।
विज्ञापन

----

संविदा चालकों को मिलेंगी ये सुविधाएं-
-प्रतिमाह तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि पाने का अवसर
-वर्ष में उत्तम चालकों को सात दिन का आकस्मिक अवकाश सहित 1500 रुपये
-वर्ष में उत्कृष्ट चालकों को 14 दिन का आकस्मिक अवकाश सहित तीन हजार रुपये की सुविधा
-उत्तम चालकों को प्रतिमाह 16593 रुपये वेतन
-उत्कृष्ट चालकों को प्रतिमाह 19593 रुपये वेतन
-परिवार यात्रा के लिए फ्री पास, रात्रि भत्ता और ईपीएफ की सुविधा
-यात्री राहत योजना के तहत साढ़े सात लाख रुपये।
-दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपये।
----
वर्जन::
बिजनौर डिपो में 21 और 28 जून को चालक पदों पर भर्ती की जाएगी। इससे पहले इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। एनसीआर में चालकों का मानदेय अधिक है। जिस वजह से यहां कम लोग आवेदन कर रहे हैं।....धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed