{"_id":"7746f5e6fb81f403e467ca73a93760dc","slug":"records-broken-in-the-third-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में टूटे सारे रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में टूटे सारे रिकॉर्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में सारे रिकॉर्ड टूट गए। मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। पहले चरण में 65.13 प्रतिशत मतदान होने के बाद दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत घटकर 64.61 प्रतिशत पर आ गया था। दोनों चरणों को पछाड़ते हुए तीसरे चरण मे रिकॉर्ड मतदान 67.13 तक जा पहुंचा।।
शनिवार को प्रयास रंग भी लाए। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह भीड़ रही ही, शाम को भी अनेक मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन देखी गई। डीएम विनोद पंवार के मुताबिक मतदान के प्रति उत्साह है। उन्हें भरोसा है कि चौथे चरण में यह रिकॉर्ड टूटेगा। तीसरे चरण में ब्लॉक जलीलपुर में 68.27 प्रतिशत, नूरपुर ब्लॉक में 66.11 प्रतिशत, व आंकू नहटौर ब्लॉक में 67.02 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं।