फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Record heavy rain in the catchment area of ??Ramganga Dam

रामगंगा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में भारी बारिश रिकार्ड

Mon, 18 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Record heavy rain in the catchment area of ??Ramganga Dam
रामगंगा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में भारी बारिश रिकार्ड
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में भारी बारिश रिकार्ड की गई है। बांध का जलस्तर 362.100 मीटर हो गया है। बांध के जलाशय में 10 घंटे में लगभग आधा मीटर पानी की वृद्धि हुई है।
रविवार से जारी वर्षा के चलते रामगंगा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बांध के जलाशय में 10 घंटों में ही लगभग आधा मीटर पानी की वृद्धि हो गई है। सुबह छह बजे बांध का जलस्तर 361.510 मीटर था। जो दोपहर चार बजे 362.100 मीटर हो गया। बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि बांध के कैचमेंट क्षेत्र के सभी स्थानों पर बारिश हो रही है। बांध पर सोमवार दोपहर चार बजे तक 121.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा मारचूला, नौला, रानीखेत, लैंसडान, कालागढ़, सैडिल बांध पर बारिश हो रही है। सैडिल बांध पर 100 मिमी बारिश सुबह आठ बजे तक रिकार्ड की गई। बांध का जलस्तर 365 मीटर तक ले जाया जा सकता है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। बांध के जलाशय पर निगरानी की जा रही है। यदि बांध से पानी की निकासी की गई तो उसके बारे में पहले जिला अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी। हालांकि जून में ही नदी के बहाव क्षेत्र को खाली करने की चेतावनी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed