फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Recharge your smart meter yourself by downloading the consumer app.

Bijnor News: कंज्यूमर एप डाउनलोड कर खुद रिचार्ज करें अपना स्मार्ट मीटर

Mon, 08 Sep 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Recharge your smart meter yourself by downloading the consumer app.
मेरठ। विद्युत निगम की ओर से मार्च 2026 तक शहर के सभी लगभग चार लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। अभी तक 1.80 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। इन सभी मीटरों को अब निगम की ओर से प्रीपेड किया जा रहा है, लेकिन इन सबकी जानकारी न होने से उपभोक्ता परेशान हैं, इसलिए शिविर लगाकर निगम के कर्मचारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। विद्युत निगम मेसेज भेजकर उपभोक्ताओं को जानकारी दे रहा है कि उनका स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड हो गया है। वह स्वयं ही ऑनलाइन माध्य से मीटर को रिचार्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

कैसे करें मीटर रिचार्ज लोगों को नहीं जानकारी
विभाग की ओर से मोबाइल पर मैसेज भेजकर उपभोक्ताओं को उनका स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने की जानकारी दी जा रही है। लोगों को यह तो पता चल गया है कि उनका मीटर प्रीपेड हो गया है, लेकिन काफी संख्या में उपभोक्ताओं को यह जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है कि मीटर को रिचार्ज कैसे किया जाए। इसे लेकर उपभोक्ता अधिकारियों के चक्कर भी काट रहे हैं।
विज्ञापन

कंज्यूमर एप डाउनलोड कर मीटर किया जाएगा रिचार्ज
अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने बताया कि लोगों को मैसेज भेजकर बताया जा रहा है कि उनका मीटर प्रीपेड हो गया है, यदि फिर भी उपभोक्ताओं को मीटर को रिचार्ज करने में दिक्कत आ रही है तो उपभोक्ता विश्वविद्यालय स्थित निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में आकर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। घर बैठे भी उपभोक्ता विभाग की वेबसाइट www.uppcl.org या www.pvvnl.org पर जाकर कंज्यूमर एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से ही उपभोक्ता अपना मीटर रिचार्ज कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन हेल्पलाइन नंबरों पर ले सकते हैं मदद
स्मार्ट मीटर संबंधित कोई जानकारी उपभोक्ता लेना चाहते हैं तो वह हेल्पलाइन नंबर 9193330277, 9193301205, 9193301206 नंबर पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed