{"_id":"591ca3d44f1c1b8351f243b6","slug":"rebound-o-ali-my-maula-ali","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजने लगा ‘या अली, मेरे मौला अली’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजने लगा ‘या अली, मेरे मौला अली’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव जोगीरम्पुरी स्थित मौला अली की दरगाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद स्थित जोगीरम्पुरी में ‘या अली, मौला अली’ की गूंज के साथ जियारत का सिलसिला शुरू हो गया है। 18 मई (आज) सुबह आठ बजे शम्सुल हसन हॉल से चार रोजा मातमी मजलिसों का सिलसिला शुरू होगा।
एसडीएम ने जोगीरम्पुरी पहुंचकर दरगाह कमेटी सचिव के साथ तैयारियों की समीक्षा की। दरगाह ए ऑलिया नजफे हिंद जोगीरम्पुरी पर जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला बुधवार को दिनभर चलता रहा। शाम तक सैकड़ों जायरीन पहुंच चुके थे।
जायरीनों ने मौला ए कायनात की बारगाह में नजराना ए अकीदत पेश करने, मन्नते मांगने का सिलसिला आते ही शुरू कर दिया। दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मैहदी ने बताया कि 18 मई को सुबह आठ बजे शम्सुल हसन हॉल से मौलाना आबिद रजा पहली मातमी मजलिस को खिताब करेंगे।
विज्ञापन
जायरीनों के ठहरने के लिए 1200 वैकल्पिक तंबू लगाए गए हैं। दरगाह कमेटी और शिया लोगों द्वारा बनाए 250 से अधिक पक्के क्वार्टर भी हैं। प्रशासन की ओर से सफाई, बिजली, पानी, सुरक्षा, चिकित्सा, मिट्टी के तेल आदि की व्यवस्था द्मह्म् गई है।
एसडीएम पीके सिंह ने ईओ नगरपालिका विनोद कुमार के साथ दरगाह पहुंचकर सचिव विसाल मैहदी से व्यवस्थाओं की जानकारी की। दरगाह कमेटी ने मजलिस शुरू होने से पूर्व दो हैंडपंप के रिबोर का काम पूरा करने का वादा न निभाने और खस्ता हाल संपर्क मार्ग की मरम्मत के प्रति प्रशासन के गंभीर न होने पर नाराजगी जताई।