फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rebellion in SP-BJP, rebel leaders angry for not getting tickets

Bijnor News: सपा-भाजपा में बगावत, बागी हो गए टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता

Mon, 17 Apr 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rebellion in SP-BJP, rebel leaders angry for not getting tickets
- भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा, नीरज शर्मा ने भी छोड़ी पार्टी
विज्ञापन

- निर्वतमान चेयरमैन रुखसाना परवीन ने भी साईकिल की सवारी छोड़ थाम लिया रालोद का दामन
- नजीबाबाद में वसीम कुरैशी ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय कराया नामांकन
अचल चौधरी
बिजनौर। निकाय चुनाव को लेकर सपा और भाजपा में बगावत के सुर उठ गए हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए नेता बागी हो गए। उन्होंने दल बदल से भी गुरेज नहीं किया। दरअसल, बिजनौर की निवर्तमान चेयरमैन रुखसाना परवीन ने साइकिल की सवारी छोड़ रालोद का दामन थाम लिया और हैंडपंप के चुनाव चिह्न पर नामांकन भी दाखिल कर दिया। उधर, टिकट नहीं मिला तो महिला भाजपा नेता सहित दो नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने फेसबुक पर अपना इस्तीफा डालकर खूब भड़ास निकाली।
भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर बिजनौर नगर पालिका सीट से अध्यक्ष पद के लिए टिकट मांग रही थीं, इसके लिए उन्हाेंने खूब जोर लगाए। भाजपा नेता नीरज शर्मा भी टिकट की लाइन में लगे हुए थे। अब भाजपा ने डाॅ. बीरबल की पत्नी इंद्रा सिंह को टिकट दे दिया। माना जा रहा है कि सपा और रालोद के टिकट को देख बदले समीकरण के बाद भाजपा ने जाट मतदाताओं को साधने के लिए इंद्रा सिंह को प्रत्याशी बनाया है। टिकट नहीं मिलने पर हरजिंदर कौर और नीरज शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

उधर, रुखसाना परवीन ने रालोद के चुनाव चिह्न पर दोबारा नामांकन करा लिया है। बता दें कि सपा ने पहले निवर्तमान चेयरमैन रुखसाना परवीन को टिकट दे दिया था, लेकिन कुछ ही घंटों के बाद रविवार शाम पूर्व विधायक रुचि वीरा की बेटी स्वाति वीरा को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा कर दी। ऐसे में रुखासाना परवीन ने तुरंत ही पार्टी बदल ली और रालोद से चुनाव में उतरी हैं। नजीबाबाद में भाजपा नेता वसीम कुरैशी ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय के तौर पर नामांकन कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी बदली है तेवर और हौसला नहीं : शमशाद अंसारी
बिजनौर। समाजवादी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल के टिकट से चुनावी मैदान में उतरी रुखसाना परवीन के पति शमशाद अंसारी ने कहा कि हालात के कारण उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ी है, लेकिन उनके तेवर में कमी नहीं आएगी और न ही उनका हौसला कोई कम कर सकता है।
कहा कि पांच साल में उन्होंने बिजनौर की जनता की सेवा की है। सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए शमशाद अंसारी ने कहा कि उनकी पत्नी रुखसाना परवीन ने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर नामांकन कराया है। राष्टीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और विधानसभा प्रभारी रहे डॉ. नीरज चौधरी, जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार और रालोद जिला संगठन ने उन्हें जो सम्मान दिया है, उसके बदला रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर देंगे। शमशाद अंसारी ने कहा कि अपने कार्यकाल के पांच साल उन्होंने जमीन से जुड़कर लोगों की मदद की है। जनता के लिए संघर्ष किया है दर्जनों मुक़दमे झेले हैं।

सीएए, एनआरसी में जब जुल्म हो रहा था तो उस जुल्म को रोकने के लिए अपनी जान दांव पर लगाई। बेगुनाह सैकड़ों युवकों को अपने सिर पर लाठी खाकर बचाया। लॉक डाउन में उन्होंने गरीब जनता की दिल खोलकर मदद की। शमशाद अंसारी ने कहा कि एक बड़े नेता से गिड़गिराकर वह अपनी बेटी को टिकट तो दिला पाईं, लेकिन चुनाव में उनका नंबर चौथे नंबर पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed