फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rebel against the block chief

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बगावत

Fri, 14 Apr 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 14 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rebel against the block chief
हल्दौर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव देने पहुंचे बीडीसी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सूबे की सत्ता बदलते ही ब्लॉक की राजनीति गरमाने लगी है। हल्दौर ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख सर्वेश राज के खिलाफ बगावत कर दी है। सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए डीएम जगतराज को लिखित नोटिस दिया है। ब्लॉक के कुल 121 सदस्यों में से 82 ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए सौंपे गए नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख की सीट कब्जाने को लेकर हल्दौर ब्लॉक में सर्वेश राज और आंचल चुनावी मैदान में थीं। कड़े मुकाबले में सर्वेश राज को 61 व आंचल को 60 वोट मिले थे। सपा विधायक रुचिवीरा के समर्थन से सर्वेश राज एक वोट से चुनाव जीतकर ब्लॉक प्रमुख बन गईं थीं।
विज्ञापन

सत्ता बदलते ही ब्लॉक की राजनीति फिर से बदलने लगी है। ब्लॉक प्रमुख सर्वेश राज को पद से हटाने के लिए कुछ दिन पहले हल्दौर में बीडीसी सदस्यों की एक बैठक भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बैठक में दो सदस्यों के आपस में ही भिड़ जाने पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला था। बृहस्पतिवार को बीडीसी सदस्य आंचल के नेतृत्व में डीएम जगतराज से मिले। बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख सर्वेश राज में अविश्वास प्रकट करते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। ब्लॉक में 121 सदस्य हैं। इनमें से 82 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन पर आंचल, संजू देवी, महेश शर्मा, सपना, भरत सिंह, इस्लामुद्दीन, पवन कुमार, सुखलाल सिंह, अरुण कुमार, पीतम, अबरार, यामीन, लालू, विजय, मुनीम, शाहिद, अनीता, अफजाल, दिनेश कुमार, अवधेश कुमार, अतर सिंह, गजराज, सुरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, विक्की आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed