फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Reason responsible for my death...and the married woman drank poison

Bijnor News: मेरी मौत का जिम्मेदार वजाहत... और विवाहिता ने कैमरे के सामने पी लिया जहर

Wed, 14 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Reason responsible for my death...and the married woman drank poison
मेरी मौत का जिम्मेदार वजाहत...और विवाहिता ने पी लिया जहर
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। गांव मेमन सादात निवासी दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले विवाहिता ने इसका वीडियो भी बनाया। इसमें उसने गांव निवासी युवक वजाहत रजा पर आरोप लगाया कि वह उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका उत्पीड़न कर रहा था।
महिला के पति ने 30 नवंबर को हैदराबाद में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस बीच गांव में महिला के पड़ोस में रहने वाला आरोपी परिवार समेत फरार हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पीड़िता कह रही है कि उसकी मौत का जिम्मेदार वजाहत रजा होगा। महिला कह रही है कि उसने फोटो वायरल कर दिए हैं, जिससे क्षुब्ध होकर मैं मरने के लिए मजबूर हुई।
विज्ञापन

वीडियो में महिला जहर पीने से पूर्व भी आरोपी का नाम बता रही है। खुद को बेइज्जत महसूस करते हुए महिला कह रही है कि अब उसके जीने का कोई औचित्य नहीं रह गया है...मेरे मरने के बाद आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिला यह भी कह रही है पूरे प्रकरण में मेरे पति बेकसूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामवासियों ने बताया कि वायरल वीडियो करीब बारह दिन पुराना है। महिला और उसका पति हैदराबाद में रहते थे। घटना भी हैदराबाद की ही बताई जा रही है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed