{"_id":"57e96aa84f1c1bbb6f573fc4","slug":"realizing-the-dream-of-those-who-will-slum","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी झोपड़ी वालों का सपना होगा साकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी झोपड़ी वालों का सपना होगा साकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में झुग्गी झोपड़ी वालों के सिर पर छत होने का सपना जल्द ही पूरा होगा। डूडा सबके लिए आवास योजना के तहत मकान बनाकर देगा। योजना में लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
डूडा के परियोजना अधिकारी धनप्रकाश के मुताबिक केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार कैटगिरी में मकान बनेंगे। पहली कैटगिरी झुग्गी झोपड़ी वालों की है। प्रशासन झुग्गी झोपड़ी की जगह खाली कराएगा। इस भूभाग के कुछ भाग पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनेगी। हटाए गए झुग्गी झोपड़ी वालों को इन मकानों में विस्थापित किया जाएगा। दूसरी कैटगिरी में ढाई लाख तक की वार्षिक आय वालों के लिए 30 वर्गमीटर एरिया में मकान बनेगा। तीसरी कैटगिरी में छह लाख तक की आय वाले लोग होंगे। इन्हें 60 वर्गमीटर में मकान बनाकर दिया जाएगा। चौथी कैटगिरी अफोर्डेबिल कैटागिरी होगी। ये मकान पीपी माडल पर बनेंगे। इसमें प्राइवेट कंपनी जमीन खरीदेगी। इस पर शासन की ओर से स्टांप शुल्क फ्री होगा। धनप्रकाश के अनुसार चारों कैटगिरी में आवेदन 30 सितंबर तक मांगे गए हैं। 1237 आवेदन आ चुके हैं।