फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ready to make iron in Jakarta

बिजनौर : 18वें एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में जकार्ता में दम दिखाने को तैयार जिले का लाल

Mon, 09 Jul 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 09 Jul 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Ready to make iron in Jakarta
कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जकार्ता में होने वाले 18वें एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में बिजनौर का राहुल चौधरी लोहा मनवाने को तैयार है। राहुल इंडिया टीम की ओर से प्रतिभाग करेगा। टीम का प्रतिनिधित्व कुल चार कोच करेंगे, जबकि 12 खिलाड़ी आरक्षित और दो स्टैंडबाई के लिए चयनित किये  गए हैं। देश के विभिन्न राज्यों  के खिलाड़ियों को भी चुना गया  है। इसमें उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से अकेले राहुल चौधरी ही शामिल हैं। 
विज्ञापन


जिले के गांव छोईया जलालपुर निवासी रामपाल सिंह के पुत्र राहुल चौधरी ने कबड्डी के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राहुल का इंडिया टीम में चयन किया गया है। 
विज्ञापन


राहुल के बड़े भाई रोहित चौधरी के मुताबिक इस बार कबड्डी की 18वीं एशियन चैंपियनशिप जकार्ता में होगी। रोहित ने बताया कि बलवान सिंह नेशनल कोच, रामबीर सिंह खोखर, राममेहर सिंह, एल श्रीनिवास रेड्डी सहायक कोच रहेंगे, जबकि खिलाड़ियों में महाराष्ट्र से गिरीश मारुति एनॉर्क व रिशंक कृष्णा देवडिगा, हरियाणा से संदीप, इंडियन रेलवे से मोहित चिल्लर, राजस्थान से दीपक, एसएससीबी से मोनू गोयात, रोहित कुमार उत्तराखंड से प्रदीप, उत्तर प्रदेश से राहुल चौधरी, हिमाचल प्रदेश से अजय ठाकुर के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्टैंडबाई के लिए पंजाब के मनिंदर सिंह, दिल्ली के अमित नागर का चयन इंडिया टीम के लिए हुआ है। वर्तमान में राहुल चौधरी दिल्ली में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed