फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RBD team won the final match of volleyball

आरबीडी की टीम ने जीता वॉलीबाल का फाइनल मैच

Fri, 18 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
RBD team won the final match of volleyball
बिजनौर। वीरा चैरिटेबल सोसायटी धर्मनगरी के तत्वाधान में वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2022 का आयोजन डीडीपीएस में हुआ। समारोह में बालिका वर्ग की जिला स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट आयोजित हुआ। जिसमें वीरा चैरिटेबल सोसायटी की सात टीमों ने प्रतिभाग किया। वॉलीबाल का फाइनल मैच आरबीडी महिला महाविद्यालय की टीम ने जीता।
विज्ञापन

वॉलीबाल का पहला मैच केपीएस और आदर्श विद्या निकेतन शाहबाजपुर के बीच खेला गया। जिसमें केपीएस की टीम विजेता रही। दूसरा मैच डीडीपीएस और वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम विजय रही। वहीं पहला सेमीफाइनल मैच में आरबीडी की टीम विजेता बनी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में केपीएस की टीम विजय रही। वॉलीबॉल का फाइनल मैच आरबीडी महिला महाविद्यालय और केपीएस इंटर कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें आरबीडी महिला महाविद्यालय की टीम जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. पारुल त्यागी, प्रधानाचार्य अनुरोध चित्रा, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. महेंद्र सिंह कौरव, निर्देशक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार बंसल, संगीता गुप्ता, प्रमोद गोयल ने किया। विजेता और उपविजेता टीमों के सभी खिलाड़ियों को टॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैच के रेफरी समर्थ शर्मा एवं दीपक पाल रहे। स्कोर की भूमिका में गोपाल त्यागी, रोहित कुमार रहे। इस मौके पर अस्थर रुद्रा, हुमायरा सुल्तान, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. मंजू अरोड़ा, शबनम जैदी, विनोद खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed