वॉलीबाल में आरबीडी रहा उपविजेता
बिजनौर। आरबीडी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
बरेली में हुई प्रतियोगिता में सात कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया। आरबीडी से पल्लवी, विभा, विधि चौधरी, आंचल, जया, मोनी व भारती आरबीडी की टीम में शामिल रहीं। प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और आरबीडी की टीम उपविजेता रही। टीम कोच सीमा चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की है। टीम मैनेजर मंजू का भी सहयोग रहा। प्राचार्या जकिया रफत ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करके कॉलेज का नाम रोशन किया है।