फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ravana of 35 feet, Kumbhkaran of 30 feet will be burnt

35 फुट के रावण, 30 फुट के कुंभकरण का होगा दहन

Thu, 14 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ravana of 35 feet, Kumbhkaran of 30 feet will be burnt
चांदपुर में विजयदशमी पर दहन होने वाले रावण व कुम्भकरण के पुतले बनाते कारीगर। - फोटो : BIJNOR
35 फुट के रावण, 30 फुट के कुंभकरण का होगा दहन
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। विजयदशमी पर रामरीला मैदान में 35 फुट के रावण और 30 फुट के कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। इसके निर्माण के लिए जनपद अमरोहा के कारीगर लगे हुए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष श्रीरामलीला का मंचन नहीं हुआ था। पुतलों का निर्माण मुस्लिम परिवार करता है।
रामसेवक मंडल श्रीरामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता व वर्तमान अध्यक्ष विकास गुप्ता उर्फ रॉकी ने बताया कि चांदपुर रामलीला मैदान में विजयदशमी के दिन रावण व कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाता है। एक जमाने में चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन निवासी अब्दुल्ला आतिशबाज रावण व कुंभकरण के पुतलों को बनाया करते थे। उसके बाद उनके परिवार के ही इश्तियाक आतिशबाज ने कमान संभाली, उसके बाद इसी परिवार के यामीन आतिशबाज ने इस काम को संभाले रखा। करीब पांच साल पहले मकान में हुए हादसे में सब कुछ तहस नहस हो गया था। उसके बाद से अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा निवासी जमील अहमद रावण व कुंभकरण के पुतले बनाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

चार दशक से बना रहे रावण का पुतला
जमील अहमद ने बताया कि वे करीब चार दशक से रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। चांदपुर में तीसरी बार रावण व कुंभकरण के पुतले बनाने का मौका मिला है। इससे पूर्व वे हरिद्वार, मुंबई, पानीपत आदि दूर-दूर के स्थानों पर पुतले बना चुके हैं। उनके परिवार में कभी किसी ने यह काम नहीं किया। उन्होंने पुतला बनाने का काम बुलंदशहर में उस्ताद यामीन से सीखा है। उस्ताद का इंतकाल हो गया है, लेकिन उनसे मिली सीख से उनके हुनर को जिंदा रखे हुए हैं। जमील अहमद ने बताया कि उन्होंने इस कार्य में अपने पुत्र अकरम को भी लगा रखा है। 35 फुट रावण व 30 फुट का कुंभकरण का पुतला बनाने में करीब 120 बांस, मैदा, पुतलों का शरीर बनाने में काले रंग के कागज व चेहरा बनाने में रंगीन कागज, कपड़ा, पटाखों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed