फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ration dealer killed for two thousand rupees mahra

दो हजार रुपये में महड़ा के लिए राशन डीलर की हत्या

Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ration dealer killed for two thousand rupees mahra
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के राशन डीलर देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
दो हजार रुपये के महड़ा के
विज्ञापन

लिए राशन डीलर की हत्या
बिजनौर। स्वाहेड़ी गांव में शनिवार सुबह राशन डीलर देवेंद्र सिंह (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल उनके बेटे मोहित और अतुल को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। दोनों पक्षों के बीच राशन के कोटे और पंचायत चुनाव को लेकर दो साल से रंजिश चली आ रही है। ताजा विवाद शनिवार को मिट्टी समतल करने वाले मात्र दो हजार रुपये कीमत के महड़ा (पाटा) को लेकर हुआ।

घटना के वक्त गांव का दीपू ब्रजेश कबीर के खेत में महड़ा लगा रहा था। इस दौरान राशन डीलर देवेंद्र वहां पहुंचे और बताया कि जिस महड़ा से मिट्टी समतल की जा रही है, वह उसका है, जो चार माह पहले चोरी हो गया था। दीपू ने बताया कि वह महड़ा पूर्व ग्राम प्रधान रामबहादुर से लेकर आया है और उसके बेटे विपुल को खेत पर बुला लिया। इसी पर देवेंद्र और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने अपने घरवालों को बुला लिया और इनमें मारपीट होने लगी और गोलियां चल गईं। मोहित और अतुल धारदार हथियार के वार से घायल हुए हैं। मोहित सेना में है और छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed