फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ration dealer and head fight

राशन डीलर और प्रधान में मारपीट

Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ration dealer and head fight
राशन डीलर और प्रधान में मारपीट
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट थाने के गांव हाफिजाबाद बिहारीपुर में राशन वितरण के दौरान डीलर और प्रधान में मारपीट हो गई। आरोप है कि जब डीलर राशन का वितरण कर रहा था तो ग्रामवासियों ने शिकायत की कि डीलर कम राशन बांट रहा है। जब प्रधान समस्या का निदान कराने को डीलर के पास गया तो वहां डीलर ने परिजनों के साथ मिलकर प्रधान को पीटा। बाद में प्रधान के समर्थन में ग्रामीण कूद पड़े। ग्रामीणों ने डीलर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

गांव के राम सिंह, मनीराज, अवनीश कुमार, पंकज व नूतन आदि ने बताया कि उनके गांव का डीलर अक्सर लोगों को कम राशन देता है। गांव के लोग डीलर से शिकायत कर मानक अनुरूप में राशन देने की मांग कर रहे हैं लेकिन डीलर पर कोई असर नहीं हो रहा है। बताया गया कि रविवार को जब डीलर राशन का वितरण कर रहा था तो ग्रामीणों ने प्रधान से इसकी शिकायत की। शिकायत पर जब प्रधान अनूप वर्मा समर्थकों के साथ डीलर के पास गया तो डीलर ने अभद्रता करते हुए प्रधान के साथ मारपीट की। बताया गया कि प्रधान ने घटना की तहरीर पुलिस में दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उधर डीलर ने लगे आरोपों को गलत बताया। कहा कि प्रधान ने ही उनके साथ अभद्रता की और मारपीट कर जान से मारने तक की धमकी दी। महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। डीलर ने पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर प्रधान समर्थकों ने डीलर पर कार्रवाई की मांग को लेकर गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में सर्वेश कुमारी , कविता , मुन्नी , अनिता , अनीसा , कय्यूम , वीरेंद्र , नईम , सोहन लाल , सचिन , नौशाद , सरफराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed