फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rare Brahma Kamal blooms in the courtyard of nature lover Kailash Chandra

Bijnor News: प्रकृति प्रेमी कैलाश चंद्र के आंगन में खिला दुर्लभ ब्रह्मकमल

Wed, 24 Sep 2025 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 24 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rare Brahma Kamal blooms in the courtyard of nature lover Kailash Chandra
चांदपुर के गांव स्याऊ में सेवानिवृत्त ​शिक्षक के आंगन में खिला दुर्लभ ब्रह्मकमल
चांदपुर। प्रकृति प्रेमी सेवा निवृत्त शिक्षक कैलाश चंद्र के आंगन में सोमवार रात ब्रह्मकमल का फूल खिला। फूल की कोमल पंखुड़ियों और दिव्य आभा को निहारने के लिए देर रात तक गांव के लोग उनकी चौखट पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड की पहाड़ियों में पाया जाने वाला यह दुर्लभ पुष्प है। कैलाश चंद्र ने बताया कि उन्होंने करीब 10 वर्ष पहले यह पौधा लगाया था। सेामवार की रात करीब 11 बजे ब्रह्मकमल खिला तथा करीब 12 बजे के बाद मुरझाना शुरू हो गया। कैलाश चंद्र ने अपने घर में चिड़ियों का संरक्षण भी कर रखा है। पेड़ पर घोंसले लगा रखे थे। जिस पर गौरैया की चहचाहट रहती है।
विज्ञापन

क्या है ब्रह्म कमल
ब्रह्म कमल एक अत्यंत पवित्र और दुर्लभ पौधा है। यह उत्तराखंड के केदारनाथ, पिंडारी ग्लेशियर, फूलों की घाटी आदि स्थानों पर। ब्रह्म कमल केवल साल में एक बार जुलाई से सितंबर के बीच महज कुछ घंटों के लिए खुलता है। इसे भगवान ब्रह्मा द्वारा उत्पन्न माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस फूल से भगवान गणेश को जीवन दिया गया था। इसे सौभाग्य, समृद्धि, और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed