{"_id":"5a4d1dd04f1c1b09788b6509","slug":"rapti-ganga-replace-sealdahs-route-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती गंगा, स्यालदाह का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती गंगा, स्यालदाह का रूट बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में मुरादाबाद दिशा में जाने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विलंब से चल रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस नजीबाबाद से वाया गजरौला मुरादाबाद पहुंची जबकि स्यालदाह एक्सप्रेस को नजीबाबाद न भेजकर सहारनपुर से डायवर्ट कर दिया गया।
नजीबाबाद-नगीना रेल मार्ग पर बुंदकी नगीना के बीच रेल लाइन पुलिया पर काम के कारण नजीबाबाद से मुरादाबाद के बीच डाउन लाइन पर आठ घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। प्रात: लगभग 9 बजे से शाम 5 बजे तक रेलवे निर्माण इकाई ने मुरादाबाद कंट्रोल से डाउन लाइन पर रेल संचालन रोकने के लिए ब्लॉक लिया। ब्लॉक के कारण देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली 12 घंटा विलंब से चल रही राप्ती गंगा एक्सप्रेस को प्रात: देहरादून से नजीबाबाद पहुंचने पर वाया बिजनौर, गजरौला और मुरादाबाद भेजा गया। मुरादाबाद तक पहुंचने में ट्रेन को पांच घंटे लगे।
उधर, डाउन लाइन की स्यालदाह एक्सप्रेस को नजीबाबाद न भेजकर सहारनपुर से ही डायवर्ट कर दिया गया, जिससे स्यालदाह से सफर करने वाले सहारनपुर से मुरादाबाद तक के दैनिक यात्रियों को काफी असुविधा हुई। मुरादाबाद दिशा के लिए शाम पांच बजे पहली ट्रेन के रूप में लिंक एक्सप्रेस नजीबाबाद से गुजरी। नजीबाबाद से गुजरने वाली ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस कोहरे के कारण काफी समय से रद्द हैं। उधर, सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का भी संचालन कई माह से बंद है, जबकि अन्य ट्रेनें कई-कई घंटे विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को शीत के चलते कष्ट भरी रेल यात्रा को विवश होना पड़ रहा है।