फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rape video went viral

Bijnor News: दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

Tue, 19 Dec 2023 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 19 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rape video went viral
- एक साल पुराना है मामला, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


बिजनौर, झालू। गन्ने के खेत में ले जाकर अनुसूचित वर्ग की एक युवती से दुष्कर्म किया गया। यह मामला एक साल पहले का है, मगर अब दुष्कर्म का अश्लील वीडियो वायरल होने पर खुलासा हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। एक पर दुष्कर्म और दूसरे आरोपी पर वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है। सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के संग दुष्कर्म और दरिंदगी का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुई। वीडियो में नजर आया कि बेहोश होने तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले साल दिसंबर की है। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उनकी बेटी को निकट के गांव धर्मपुरा निवासी एक युवक गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। दूसरे युवक ने वीडियो बना ली। युवती ने काफी विरोध किया।
विज्ञापन

दोनों युवकों ने युवती को परिजनों को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए थे। लगभग एक वर्ष बाद वीडियो वायरल होने पर युवती के परिजनों व पुलिस में हड़कंप मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों फरार आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुरा निवासी हिरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और युवती के गांव निवासी नवेद के खिलाफ वीडियो बनाने और वायरल करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपियों ने इस वीडियो के आधार पर पीड़िता को बार बार ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया होगा। उधर पीड़िता लोकलाज और धमकी के कारण अपनी पीड़ा को जाहिर नहीं कर सकी।


एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि मामला एक साल पुराना है। अब वीडियो वायरल हुई है। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
- चर्चा है कि युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। हल्दौर पुलिस मामले को दबाती रही। एसओ घटना से इंकार करते रहे। वीडियो में युवती की हालत से पता चला रहा है कि उसके साथ एक से अधिक आरोपियों ने दुष्कर्म किया है। युवती से दरिंदगी की गई है। पुलिस दरिंदगी में लीपापोती करती रही। अधिकारियों के फटकार के बाद हल्दौर पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed