फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rape report filed against three including doctor

चिकित्सक सहित तीन पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rape report filed against three including doctor
चिकित्सक सहित तीन पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

स्योहारा। दो अलग-अलग मामलों में एक चिकित्सक सहित तीन लोगों पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
धामपुर निवासी एक महिला ने कोर्ट में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह वर्तमान में स्योहारा से सटे एक गांव में रहती है। धामपुर सुहागपुर स्थित लीलावती अस्पताल के डॉक्टर रजनीश कुमार से उनका इलाज चलता रहता है। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि 14 जून को उसके सीने में दर्द होने पर उसने डॉ. रजनीश को दिखा कर पांच दिन की दवा ली। 19 जून को डॉक्टर रजनीश उसके घर आया और तबीयत देखने के बहाने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कोर्ट ने पीड़िता की तहरीर पर चिकित्सक रजनीश के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

वहीं स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एक फैक्टरी में पैकिंग का काम करती थी। गांव का ही एक युवक देवेंद्र भी वहीं काम करता था। आरोप है कि युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपनी पुत्री की शादी के लिए अन्य स्थान पर रिश्ता पक्का किया तो युवक ने रिश्ता तुड़वा दिया। 26 जून को युवक ने उसकी पुत्री को घर के पीछे जंगल में बुलाया और युवक व उसके भाई ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर देवेंद्र व गजेन्द्र पुत्रगण ओमप्रकाश निवासी ग्राम सुरानंगला स्योहारा के विरुद्ध दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed