फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ranveer could not break the vicious cycle of debt

Bijnor News: कर्ज के कुचक्र को नहीं तोड़ पाया रणवीर

Sat, 06 Sep 2025 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ranveer could not break the vicious cycle of debt
बुजुर्ग द्वारा गंगा में लगाई गई छलांग के बाद के फोटो
बिजनौर। कर्ज के कुचक्र को रणवीर का परिवार तोड़ नहीं पाया। एक कर्ज को उतारने के लिए दूसरा कर्ज लिया और कर्ज की यह दलदल भयानक होते चली गई। आखिरकार रणवीर को गंगा में छलांग लगानी पड़ी।
विज्ञापन

गांव गिदड़पुरा के रहने वाले रणबीर के पास 9 बीघा जमीन है। इस जमीन को गिरवी रखते हुए उसने एक फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था इस लोन पर उसने अपने बड़े बेटे को ट्रक खरीदवाया। ताकि उसका बेटा ट्रक चालक से ट्रक का मालिक बन सके। लेकिन उसके बेटे को ट्रक का मालिक बनने के बाद भी मुनाफा नहीं हुआ तो कर्ज की किस्त टूट गई।
विज्ञापन

हालांकि फाइनेंस कंपनी का कार्य उतारने के लिए उसने बैंक से भी कर्ज लिया था। लेकिन फिर भी बात नहीं बन पाई। इसके बाद फाइनेंस कंपनी ने ट्रक को अपनी कब्जे में ले लिया। इसके बाद रणवीर कर्ज के दलदल में फंसता चला गया और उसने इनामपुरा के बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लिया और इसके साथ-साथ ही भूमि विकास बैंक से भी कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उसका बड़ा बेटा ट्रक ड्राइवर था जबकि छोटा बेटा हरिद्वार के एक होटल में नौकरी करता है। ऐसे में घर का खर्च चलाएं या कार्य उतरे यह बहुत बड़ी दिक्कत बन चुकी थी। रणवीर के सामने कुछ और रास्ता नहीं रह गया था तो उसने गंगा में कूद कर समस्या को खत्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed