फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ransom of ten lakh rupees demanded from Saraf

Bijnor News: सराफ से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी

Mon, 19 Feb 2024 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ransom of ten lakh rupees demanded from Saraf
रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। नगर के एक सराफ से शादी के कार्ड में दस लाख रुपये की फिरौती संबंधी पत्र भेजा गया है। एसओजी टीम ने सराफ से जानकारी जुटाई। एक रिक्शा चालक को भी हिरासत में लिया गया है। साथ ही पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मोहल्ला खातियान निवासी सराफ सुधीर कुमार अग्रवाल को दस लाख की फिरौती मांगने का पत्र भेजा गया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार देर शाम एक ई-रिक्शा चालक उनके शोरूम पर आया। एक शादी का कार्ड दुकान के कर्मचारी को दिया। कार्ड खोलकर देखा तो उसमें एक और अन्य पत्र निकला। इसमें बेटे अजय कुमार अग्रवाल की जान बचाने का हवाला देते हुए दस लाख की फिरौती मांगी गई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि नींदड़ू निवासी रिक्शा चालक अबरार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पता चला कि किसी ने रिक्शा चालक को 50 रुपये किराया देकर उसे सराफ को कार्ड देने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed