{"_id":"60b52ee48ebc3e8c0d315611","slug":"ramnagar-villagers-demonstrated-nazibabad-news-mrt54072564","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रामनगर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मंडावली/नजीबाबाद। ग्राम पंचायत रामनगर के ग्रामीणों ने पंचायतघर निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत रामनगर में ग्राम पंचायत के पूर्व कार्यकाल में पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ग्राम पंचायत का कोरम पूरा न होने से वर्तमान प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं। ग्राम पंचायत सेक्रेटरी कुलवीर सिंह की देखरेख में निर्माणाधीन पंचायतघर का कार्य शुरू कराया गया है।
सर्वेंद्र त्यागी, ललित त्यागी, अमित, खेमचंद, रामपाल सिंह, अशोक कुमार, अनुज सहित अनेक ग्रामीणों ने ठेकेदार पर निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वहीं ग्राम पंचायत सेक्रेटरी कुलवीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की चुनावी राजनीति के चलते कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की बात कही। प्रदर्शन में नरोत्तम त्यागी, नेमी शरण, सिद्धार्थ, कुलदीप, मगन पाल, लोकेंद्र, रोहित पाल, सुरेश त्यागी सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।