फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramnagar captured the trophy

रामनगर ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

Sun, 28 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar captured the trophy
रामनगर ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन

अफजलगढ़। बिरला फार्म के तत्वावधान में शनिवार को एक दिवसीय बैडमिंटन बिरला फार्म ओपन 2021 टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें रामनगर टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ बिरला फार्म प्रबंधक महेंद्र मान सिंह शेखावत द्वारा किया गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया। देर रात चले बैंडमिंटन टूर्नामेंट में फाइनल मैच रामनगर और देहरादून टीम के बीच खेला गया। रामनगर टीम ने देहरादून को 21-17 व 21-15 अंकों हराकर शील्ड पर कब्जा किया। रामनगर के टीम के नेशनल खिलाड़ी हिंमाशु केटियाल व हिमांशु बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन किया। बैडमिंटन क्लब के सदस्यों और महेंद्र मान सिंह शेखावत की ओर से जीतने वाली रामनगर की टीम को 8100 रुपये व उपविजेता देहरादून की टीम को 5100 रुपये की राशि तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। रेफरी अरशद हुसैन को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यहां महेंद्र मान सिंह शेखावत ने कहा कि बैडमिंटन टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हौसला कम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां बैडमिंटन क्लब खोलने का मकसद क्षेत्र में नई प्रतिभा तलाश कर बैंडमिटन में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए खिलाड़ी तैयार करना है। बैडमिंटन क्लब के सदस्यों ने बिरला फार्म मैनेजर महेंद्र मान सिंह शेखावत को शॉल ओढ़ाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। यहां शाकिब अंसारी, शरद गुप्ता, एजाज अहमद, सतवीर सिंह, खुर्शीद आलम, सचिन रुहेला, बबलू, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed