फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramlila Maidan resonated with the cheers of Shri Ram

श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

Wed, 05 Oct 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ramlila Maidan resonated with the cheers of Shri Ram
नजीबाबाद में रामलीला कलाकारों को सम्मानित करते महाकाल मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
विज्ञापन

नजीबाबाद। विजयदशमी पर रामलीला मैदान में मेला और पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। राम-रावण युद्ध के साथ देर शाम रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया।
श्री रामलीला मंडल और आदर्श कला परिषद की ओर से रामलीला मंच पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष साहू राकेश अग्रवाल, सचिव नरेंद्र अग्रवाल, आदर्श कला परिषद के अध्यक्ष राकेश महिंद्रा, सचिव अभिनव वर्मा, निदेशक साकेत शर्मा के नेतृत्व में रामलीला मंचन के कलाकारों को सम्मानित किया गया। धनी ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के मुकुल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, राहुल ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के संजय वर्मा, राहुल वर्मा, किसान नेता रंधावा सिंह, उदय चौधरी की ओर से कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उधर, श्री महाकाली सेवादल की ओर से भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आकाश कान्हा कर्णवाल, राजीव अग्रवाल, अश्विनी वशिष्ठ, नवल ग्रोवर, शरद त्यागी, पवन कुशवाहा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दशहरा पर्व पर उस्ताद बूटा सिंह अखाड़ा की ओर से भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया। उस्ताद अरुण गौतम के नेतृत्व में अखाड़ा कलाकारों ने करतब दिखाए। अखाड़ा कलाकारों ने संतोमालन सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed