गूंज रही रामधुन: राम उत्सव में लीन हुआ बिजनौर,आस्था और उल्लास का संगम में डूबे लोग
श्रीराम उत्सव में बिजनौर भी राममय हो गया। आस्था और उल्लास का संगम बना कि जिले के लोग श्रीराम उत्सव में लीन हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम उत्सव में बिजनौर भी राममय हो गया। आस्था और उल्लास का संगम बना कि जिले के लोग श्रीराम उत्सव में लीन हो गए। पूरे दिन जिले की सड़कों पर जय श्रीराम का उद्घोष होता रहा। रामभक्तों में उत्साह का माहौल नजर आया।
जिले में पिछले कई दिनों से रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। बाजार से लेकर घरों तक में भजन और रामधुन बज रही है। शहर से लेकर गांव, देहात तक उत्सव की तैयारियां करने में लोग जुटे रहे। लोगों ने बाजार से पूजन सामग्री की खरीदारी की। सोमवार को आंगन में रंगोली और दिए जलाएं जाएंगे।
अयोध्या उत्सव को दीपावली की तरह मनाया जाएगा। इसके लिए लोगों ने पहले ही पटाखे, लाइटिंग, दीपकों की भी बिक्री हुई। रविवार को जिलेभर में शोभायात्राएं निकाली गईं। रामचरित मानस पाठ, कलश यात्रा, भंडारे सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए। सड़कों और चौराहों को भव्य तरीके से सजाया गया। सरकारी से निजी कार्यालयों तक झालर, रंग बिरंगी की लाइट लगाई गई।
शहर की सिविल लाइन में राममय माहौल रहा। पूरे दिन रामधुन और भजन बजते रहे। थोड़ी-थोड़ी दूर पर लाउडस्पीकर लगे हुए हैं। इसके अलावा रंग-बिरंगी पट्टी लगाई गई। शास्त्री चौक, नगरपालिका चौक पर रंग-बिरंगे गुब्बारे, जय श्रीराम के ध्वज के लगाए गए। जिससे शहर का माहौल भक्तिमय रहा। इसके अलावा नगरपालिका को भी लाइट, झालर से सजाया।
पटाखों की भी हुई खरीदारी
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हो रही है। अयोध्या उत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए लोगों ने रविवार को भी पटाखों की खरीदारी की। मदन एंड संस दुकान से हर किसी से दो हजार रुपये से ज्यादा के पटाखे खरीदे। मांग बढ़ने पर कई दुकानदारों ने इधर-उधर से पटाखों की व्यवस्था की।
जिले में कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना, बीएसए कार्यालय, विकास भवन, रोडवेज परिसर सहित अन्य सरकारी कार्यालय सजाए गए। अयोध्या उत्सव को लेकर ही कार्यालयों की सजावट की गई।
जिलेभर के मंदिर भी श्रीराम उत्सव की धूम रही। रविवार को मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिरों को सजाने के लिए फूलों की भी काफी मांग रही। बिजनौर शहर के बाबा हरिहर मंदिर, काली मंदिर, बालाजी मंदिर, चामुंडा मंदिर सहित अन्य मंदिरों की सजावट की गई। वहीं अगरी निवासी अखिलेश चौधरी ने बताया कि मंदिरों पर फूलों से सजावट हुई। उन्हें 10 क्विंटल फूल का ऑर्डर मिला था। ऑर्डर मिलने के बाद उन्होंने ग्राहकों को फूल की सप्लाई कर दी है।
मंदिरों को सजाया, भजन कीर्तन शुरू
शेरकोट नगर के प्रसिद्ध गढ़ी मंदिर, द्रौपदा मंदिर, शिव मंदिर समना सराय, मनोकामना महादेव मंदिर, शिव मंदिर नौंधना, भारती मंदिर वीरथला आदि मंदिरों को बिजली की झालरों व फूलमालाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया है। अमिष रस्तौगी ने बताया कि प्राचीन मंदिर पर सोमवार सुबह से ही भजन कीर्तन होगा। फतहनगर शनिदेव मन्दिर पर दोपहर बाद हवन कीर्तन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
स्कूलों में भी अयोध्या उत्सव की धूम
आधारशिला द स्कूल में विद्यार्थियों ने रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.