फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramayana text will be on Maharishi Valmiki Jayanti: DM

वाल्मीकि जयंती पर होगा रामायण पाठ का आयोजन

Thu, 29 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ramayana text will be on Maharishi Valmiki Jayanti: DM
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होंगे रामायण पाठ :डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में इस वर्ष 31 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दीप प्रज्वलन और दीप दान के साथ रामायण पाठ आयोजित होंगे।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि तहसील एवं विकास खंडों में महर्षि वाल्मीकि स्थलों व मंदिरों को चिह्नित करने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी एवं नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी अपने क्षेत्रों में निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए अपने कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न कराएंगे। इससे पूर्व चयनित स्थलों की सूचना उन्हें, एडीएम प्रशासन तथा जिला सूचना अधिकारी को भी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों व कलाकारों का सूचना विभाग द्वारा चयन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का प्रभावी अनुश्रवण स्वयं उनके, एडीएम वित्त एवं राजस्व द्वारा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित मन्दिरों/स्थलों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के फोटोग्राफ ईमेल आईडी ddo_bijnor@yahoo.com पर उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम के संचालन में कोविड-19 के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाडलाइन का कड़ाई से पालन करना और कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed