फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ralod demonstrated to declare sugarcane price

Bijnor News: गन्ना मूल्य घोषित कराने को रालोद ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Jan 2023 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ralod demonstrated to declare sugarcane price
गन्ना मूल्य घोषित कराने के लिए रालोद ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। चालू पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हाथों में गन्ने लेकर प्रदर्शन किया। बाद में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र डाकघर पहुंचकर पोस्ट किए।
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार की अगुवाई में सोमवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ता नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर एकत्र हुए। यहां पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने कहा कि गन्ना सीजन शुरू हुए इतने दिन हो गए, सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। उन्होंने सरकार से गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। वहां से रालोद कार्यकर्ता हाथों में गन्ने लेकर गन्ना मूल्य जल्द घोषित करने की मांग करते हुए मुख्य डाकघर पहुंचे। आंदोलित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 1700 पत्र पोस्ट किए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, डॉ. नीरज चौधरी, फैसल वसी, नरेंद्र सिंह आचार्य, अली अदनान, हरवीर सिंह, बॉबी चौधरी, शुभम चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed