फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rallod District President Rahul Singh under house arrest

रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह को किया नजरबंद

Tue, 15 Dec 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rallod District President Rahul Singh under house arrest
रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह को किया नजरबंद
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे रालोद नेताओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह को पुलिस ने नजरबंद कर दिया तो बाकी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जाकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन चौकी जाकर सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया।

रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने सोमवार को सिविल लाइन चौकी स्थित स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने हवन करने की घोषणा की थी। सोमवार सुबह से ही पुलिस ने उनके आवास पर हिरासत में लेकर वहीं नजरबंद कर दिया। जिससे रालोद नेताओं में रोष फैल गया। पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, सेवानिवृत्त सीओ एमपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पीतम सिंह, कुलदीप चिकारा, प्रवीण देशवाल, पूनम चौधरी, इंद्रमणि आदि राहुल सिंह के घर पहुंच गए। राहुल सिंह के साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राहुल सिंह के आवास के बाहर धरना दिया। इसके बाद किसान नेता नारेबाजी करते हुए पुलिस के विरोध के बावजूद हवन करने जाने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गीता नगरी के गेट पर रोक लिया। वहां पर पुलिस से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की काफी देर तक तीखी बहस हुई। बाद में रालोद कार्यकर्ता राहुल सिंह के आवास पर आ गए और फिर से धरना दिया। फिर पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रवीण देशवाल, मास्टर इंद्रमणि सिविल लाइन स्थित पुलिस चौकी पहुंचे और यज्ञ किया। इस दौरान इकबालुद्दीन अहमद, बलजीत शास्त्री, महेंद्र सिंह, नितिन चौधरी, अनुज डबास, लोकेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बिजेंद्र शास्त्री, रोहित चौधरी, रोबिन सिंह, सिंधू चौधरी, भोगेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed