फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rakshabandhan meeting will be banned in the district prison

जिला कारागार में रक्षाबंधन पर मुलाकात पर रहेगी पाबंदी

Wed, 29 Jul 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan meeting will be banned in the district prison
जिला कारागार में रक्षाबंधन पर मुलाकात पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कारागार में इस साल रक्षाबंधन पर बहनों व भाइयों की प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं होगी। हालांकि भाइयों की कलाई पर बहनों की राखी जरूर सजेगी। इसके लिए जिला कारागार प्रशासन ने इंतजाम किए हैं।

जिला कारागार में बंद भाइयों को बहनें रक्षाबंधन पर तिलक कर राखी बांधती हैं। इस मौके पर बहनों को जेल में बंद भाइयों को खिलाने के लिए मिठाई आदि ले जाने की भी विशेष अनुमति रहती है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण ने स्थिति बदल दी है। जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ ने कोविड 19 संक्रमण देखते हुए इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर कारागार में निरुद्घ बंदियों की प्रत्यक्ष मुलाकात पर प्रतिबंधित लगा दी है। इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर राखी, अक्षत, रोली बहनों द्वारा स्वयं सील किए गए लिफाफे पर बंदी व पिता का नाम, बैरक संख्या, जेल में प्रवेश की तिथि अंकित की जाएगी। रक्षाबंधन के दिन सुबह जिला कारागार प्रशासन उक्त लिफाफे को सैनिटाइज कर बंदी को उपलब्ध कराएगा। जिला कारागार अधीक्षक ने बताया कि कारागार प्रशासन द्वारा बंदियों को इस मौके पर विशेष भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed