फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rakesh Tikait warns of Jail Bharo movement on Twitter after BKU supporter rucks in Bijnor

बिजनौर में भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा, राकेश टिकैत ने ट्विटर पर दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

Mon, 22 Mar 2021 09:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Mar 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait warns of Jail Bharo movement on Twitter after BKU supporter rucks in Bijnor
पुलिस हिरासत में भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
बिजनौर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पर के काफिले के सामने भाकियू नेताओं के काले झंडे दिखाकर हंगामा करने में हिरासत में लेने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी कूद गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ने को कहा है। ऐसा न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के काफिले के सामने हंगामा किया था और काले झंडे दिखाकर रोकने की कोशिश की। उनकी गाड़ी के शीशे पर कार्यकर्ताओं व नेताओं ने घूसे मारे। इस मामले में याकूब, उस्मान, राकेश प्रधान, अशोक कुमार  कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


पुलिस कार्यकर्ताओं को थाने ले आई। इसके विरोध में राकेश टिकैत ने ट्विट किया है। उन्होंने अपने ट्विट में कहा है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना उनका अधिकार है। बिजनौर में प्रदर्शन कर रहे युवाओं व किसानों को प्रशासन तुरंत रिहा करे अन्यथा जेल के फाटक खुले रखे। उन्होंने लिखा है कि कल (मंगलवार) को शहीदी दिवस पर और भी क्रांतिकारी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सहित करीब 100 किसान हिरासत में
कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता थाने के सामने इकट्ठा हो गए और धरना देकर बैठ गए। संयुक्त मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह व सीओ कुलदीप गुप्ता ने उनसे बात की। भाकियू नेताओं ने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर विरोध जताया। बाद में पुलिस ने भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह समेत करीब 100 नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने के सामने खड़ी दो बसों में बैठा लिया। इस दौरान थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहां भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा सरकार में किसी को प्रदर्शन करने का भी अधिकार नहीं है। किसानों को फसलों के दाम नहीं दिए जा रहे और नेता जिलों का दौरा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को व उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने अफसरों से किसानों के खाने पीने का इंतजाम करने को कहा है। वे सभी जेल जाने के लिए तैयार हैं। प्रशासन से कह दिया गया है कि अब जिले का किसान जेल भरो आंदोलन करेगा।

गाड़ी के शीशे पर मारे घूसे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के काफिले को रोकने के दौरान भाकियू के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी के शीशे पर घूसे मारे और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिसवालों ने कई कार्यकर्ताओं को बल प्रयोग कर पीछे हटाया पर इसके बाद भी वे नहीं माने। ये कार्यकर्ता काफिले को रोकने की कोशिश कर रहे थे। कई कार्यकर्ता गाड़ी के आगे आ गए। कार को धीमी कर लिया गया। भाकियू के विरोध को देखकर फिर तेजी से कार निकाल ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed