फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rakesh Tikait Attack Case: BKU workers have protest against Government of Karnataka and big demand

BKU News: टिकैत पर हमले के विरोध में भड़का आक्रोश, कार्यकर्ताओं का जमकर प्रदर्शन, उठाई ये बड़ी मांग

Tue, 31 May 2022 08:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 May 2022 08:40 PM IST
सार

टिकैत पर हमले के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने कर्नाटक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर ये बड़ी मांग उठाई।

विज्ञापन
Rakesh Tikait Attack Case: BKU workers have protest against Government of Karnataka and big demand
सड़कों पर उतरे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेंगलुरु में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमले और स्याही फेंकने के विरोध में सैकड़ों किसान मंगलवार को सड़कों पर उतरे और कर्नाटक सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर घंटों बैठकर धरना दिया। बाद में इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और राकेश टिकैत को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की गई। 

विज्ञापन


भाकियू के बैनर तले सैकड़ों किसान मंगलवार को गन्ना समिति कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। वहां से पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। आंदोलित किसानों ने कर्नाटक सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू की हत्या से पहले ये था लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा प्लान, यूपी से जुड़ा कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शांतिपूर्ण ढंग से बेंगलुरु में प्रेस वार्ता कर रहे थे, वहां पर अचानक दो लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और स्याही फेंकी। यह लोग प्रेसवार्ता के स्थान पर कैसे पहुंचे यह एक बड़ा सवाल है। हमारे किसान नेता राकेश टिकैत की सुरक्षा में बहुत बड़ी सेंध है। 
 

यह भी पढ़ें: Baghpat Accident: तीन दोस्तों समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम और घरों में नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें

इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ वहां की प्रदेश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह हमला चौधरी राकेश टिकैत पर नहीं हुआ, पूरी किसान बिरादरी पर किया गया है। इस दौरान किसानों ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed