फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rajeev Chauhan, president , became secretary Ajit Pawar

राजीव चौहान अध्यक्ष, अजीत पंवार बने सचिव

Sun, 28 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 28 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rajeev Chauhan, president , became secretary Ajit Pawar
बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में राजीव चौहान अध्यक्ष और अजीत पंवार सचिव चुने गए।
विज्ञापन

मतदान के लिए सुबह से ही अधिवक्ताओं में भारी जोश था।

2122 में से 1839 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी चरत सिंह के अनुसार प्रतिष्ठा के अध्यक्ष पद के लिए राजीव चौहान ने शरद गहलोत को सीधे मुकाबले में 137 मतों से हराया। राजीव चौहान को 982 व शरद गहलोत को 845 मत प्राप्त हुए। छह मत निरस्त हुए। सचिव पद के लिए अजीत पंवार ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामेंद्र सिंह को 346 वोटों से हराया। अजीत पंवार को 874, रामेंद्र सिंह को 528 व गुलसिताब गुल को 422 मत मिले। 12 मत कैंसिल हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में अमित राठी ने आलोक गोविल को 341 मतों से परास्त किया। अमित राठी को 1078 व आलोक गोविल को 737 मत मिले। 11 मत निरस्त हुए।


कोषाध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में विनोद तोमर ने निपेंद्र कुमार को 14 मतों से पराजित किया। विनोद तोमर को 909 व निपेंद्र को 895 मत मिले। कुल 87 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष चुने गए राजीव चौहान, सचिव अजीत पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित राठी व कोषाध्यक्ष विनोद तोमर ने अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने व उनको पूरा सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed