फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Raja' and 'Rajkumar' seen together in the forest

अमानगढ़: कैमरे में कैद हुई ऐसी तस्वीर, चौंक गए वन विभाग के अफसर, तस्वीरों में और भी बहुत कुछ दिखा

Wed, 31 Aug 2022 08:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो रजनीश त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
रजनीश त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 08:34 AM IST
सार

अमानगढ़ को बिजनौर जिले का स्वर्ग कहा जाता है। करीब 9500 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस जंगल में हर वह वन्य जीव है, जिसे देखने लोग जिम कार्बेट पार्क जाते हैं। हालांकि अब बिजनौर का यह स्वर्ग आम पर्यटकों के लिए अक्तूबर माह से खुलने जा रहा है।

विज्ञापन
'Raja' and 'Rajkumar' seen together in the forest
बिजनौर : अमानगढ़ के जंगल में घूमता टाइगर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जंगल में भी जंगली जानवरों के बीच समन्वय होता नजर आ रहा है। अमानगढ़ में बाघ गणना के लिए कैमरे लगाए गए। वन अधिकारियों ने कैमरों में तस्वीरे देखीं तो चौंक गए। माना जाता रहा है कि जंगल के जिस क्षेत्र में बाघ घूम रहा हो, वहां गुलदार नहीं ठहरता। लेकिन अमानगढ़ में हर बीट में बाघ और गुलदार दिखाई दिए। एक ही जगह पर दोनों घूमते दिखे, बस दोनों के उस जगह पर आने का समय अलग-अलग था। ऐसे में वन अधिकारी यही कहते नजर आ रहे हैं कि जंगल का राजा और राजकुमार एक ही रियासत में दिख रहे हैं। वहीं आंकड़ों की बात करें तो कैमरों में 20 बाघ, 21 गुलदार, पांच भालूओं के अलावा दर्जनों हाथी, हिरण, जंगल कैट समेत कई जानवर दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन


अमानगढ़ को बिजनौर जिले का स्वर्ग कहा जाता है। करीब 9500 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस जंगल में हर वह वन्य जीव है, जिसे देखने लोग जिम कार्बेट पार्क जाते हैं। हालांकि अब बिजनौर का यह स्वर्ग आम पर्यटकों के लिए अक्तूबर माह से खुलने जा रहा है। बात यहां पर वन्य जीवों की करें तो ताजे आंकड़े वन्य जीव प्रेमियों को उत्साहित करने वाले आ रहे हैं। वन विभाग ने बाघों की गणना के लिए अमानगढ़ में कैमरे लगवाए थे। इस माह कैमरों का आंकलन किया गया।
विज्ञापन


डीएफओ बिजनौर डॉ.अनिल पटेल ने बताया कि कैमरे में बाघ तो दिखे ही हैं, साथ ही दूसरे वन्य जीव भी काफी संख्या में दिखे हैं। यह जंगल के पारिस्थितिक चक्र के लिहाज से काफी सुखद है। अमानगढ़ में जिन कैमरों में बाघ घूमते दिखे हैं, उन्हीं कैमरों में समय के अंतर से गुलदार भी घूमते दिखे। ऐसे में अमानगढ़ में गुलदार की संख्या बाघों से ज्यादा होने की संभावना बन रही है। वहीं इसके अलावा अमानगढ़ में कैमरों में पांच भालू नजर आए हैं, इनकी संख्या 15 से 20 होने का अनुमान है। इसके अलावा कैमरों में स्पाटेड डियर, जंगल कैट, सेही, सांवर, सियार, हाथी भी काफी संख्या में दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: मां-बेटे को मारते वक्त नहीं कांपे बदमाशों के हाथ, आठ माह की गर्भवती थी शिखा, अफसरों में मचा हड़कंप

20 से ज्यादा हो सकती है बाघों की संख्या
अभी बाघों की गणना की यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है। टीम कैमरों के अलावा पग मार्क, साइन और तमाम बिंदुओं पर परखकर बाघों की गणना की अंतिम रिपोर्ट देगी। कैमरों में 20 बाघ दिखे हैं, इससे वन अधिकारी अमानगढ़ में बाघों की संख्या 20 से ज्यादा होने का अनुमान लगा रहे हैं।

प्रवेश द्वार जल्द होगा तैयार, रजिस्टर्ड की जा रही जिप्सी
अमानगढ़ को पर्यटकों के लिए शीघ्र तैयार करने पर जोरों से काम चल रहा है। अब प्रवेश द्वार का निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद तो है ही, साथ ही जंगल में घूमने के लिए जिप्सी का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। फिलहाल पांच जिप्सी का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इसके अलावा अब तक 14 गाइड का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। डीएफओ डॉ.अनिल पटेल ने बताया कि अक्तूबर से पर्यटकों के लिए अमानगढ़ को खोलने की तैयारी जोरों से चल रही है।

यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर के घर मातम: फूट-फूटकर रोया भाई PCS अफसर, बिलखते हुए कही बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज

कैमरों की वीडियो की हो रही जांच: डीएफओ
डीएफओ बिजनौर डॉ.अनिल पटेल ने कहा कि हम अमानगढ़ में लगाए गए कैमरों की वीडियो देख रहे हैं। उसमें कई जानवरों का दिखना जंगल के लिए सुखद है। अमानगढ़ की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है, ताकि वन्य जीवों की सुरक्षा में कोई कोताही न हो। जंगल में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड और बिजनौर वन अधिकारियों की टीम संयुक्त गश्त कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed