फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raj will open with pistol, Munir may have his hand

यूपी ऑलः पिस्टल से खुलेगा राज, मुनीर का हो सकता है हाथ

Tue, 18 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Raj will open with pistol, Munir may have his hand
पिस्टल से खुलेगा राज, मुनीर का हो सकता है हाथ
विज्ञापन

बिजनौर। चित्रकूट जेल में मुकीम काला और मेराज की हत्या कहीं मुनीर के लूटे ऑस्ट्रिया मेड ग्लो पिस्टल से तो नहीं की गई। मुनीर ने एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी की हत्या में इसी तरह की पिस्टल का इस्तेमाल किया था। मुनीर तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन उसके गैंग के कई सदस्य बाहर हैं। पुलिस पता कर रही है कि शूटर अंशु दीक्षित के पास से मिली पिस्टल मुनीर की लूटी हुई तो नहीं है।
शूटर अंशु दीक्षित ने चित्रकूट जेल में पश्चिम यूपी के शातिर अपराधी मुकीम काला व मेराज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उन्हें ढेर कर दिया था। पुलिस ने अंशु दीक्षित से नाइन एमएम की एक पिस्टल बरामद की है। पहले यह टर्की मेड इंग्लिश पिस्टल बताई जा रही है। बाद में पता चला कि पिस्टल ऑस्ट्रिया मेड ग्लो पिस्टल है। 55 यार्ड यानि 50 मीटर दूूरी तक इसकी मारक क्षमता है। पुलिस व सेना के जवानों को ही यह पिस्टल दी जाती है।
विज्ञापन

पुलिस पता लगा रही है कि यह पिस्टल विदेश से आई है या सेना या पुलिस के जवान से लूटी गई है। एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद की हत्या करने वाले मुनीर ने 2014 में लखनऊ में एक जज के गनर को गोली मारकर ऐसी पिस्टल लूटी थी। इसके अलावा दिल्ली के करीब पांच पुलिस जवानों से भी मुनीर इस तरह की पिस्टल लूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

(संवाद)
2016 में की थी एनआईए के डिप्टी एसपी की हत्या
मुुनीर ने 2016 में डिप्टी एसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मुनीर ने पिस्टल से दोनों पर करीब 20 गोली दागीं थी। तंजील अपनी 15 साल की बेटी जिमनिश और 12 साल के बेटे शहबाज के साथ स्योहारा में अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए थे। सहसपुर लौटते समय दोनों पर गोलियां बरसाईं गईं थीं। वारदात के वक्त मुनीर के साथ रेय्यान भी था। हत्या में जेनी, तंजीम, रिजवान की भी संलिप्तता थी।
अभी तक नहीं मांगी जानकारी
अभी तक इस बारे में जानकारी कोई जानकारी नहीं मांगी गई है। यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो टीम का सहयोग किया जाएगा।
- डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed