फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raised the issue of compensation for the loss caused in Korana curfew

कोराना कर्फ्यू में हुए नुकसान की भरपाई का मुद्दा उठाया

Tue, 27 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Raised the issue of compensation for the loss caused in Korana curfew
सांसद मलूक नागर। - फोटो : BIJNOR
कोराना कर्फ्यू में हुए नुकसान की भरपाई का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने किसानों को कोरोना कर्फ्यू से हुए नुकसान की भरपाई, गरीब कल्याण रोजगार योजना व कोरोना की तीसरी लहर से बचाव का मुद्दा संसद में उठाया।

उन्होंने 17वीं लोकसभा के छठे सत्र में कहा था कि लॉकडाउन की वजह से डेयरी व्यवसाय ठप हो गया। मत्स्य कारोबार से जुड़े किसानों को भी नुकसान हुआ। उन्होंने सरकार से इनके सर्वे व नुकसान की भरपाई का ब्योरा मांगा था, लेकिन हंगामे की वजह से मौखिक जवाब नहीं मिल पाया। सरकार ने लिखित जवाब पटल पर रखा है। सांसद के अनुसार सरकार ने इस पर गोलमोल जवाब दिया। सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई और आजीविका चलाने के लिए कोई योजना चलाने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा में नियम शून्य काल के दौरान मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोरोना रूपी महामारी जो देश में पिछले साल से पूरी तरह फैली हुई है। कहा कि विदेश में तीसरी लहर को देखकर ऐसा महसूस होता है कि तीसरी लहर आने की संभावना है। देश की सरकार और प्रदेश की सरकार इस पर ज्यादा से ज्यादा अस्पताल तथा ज्यादा से ज्यादा डॉक्टरों की व्यवस्था, दवाइयों के स्टॉक और ऑक्सीजन सिलिंडर की सही व्यवस्था आदि करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed