{"_id":"63b1c6310fd04136c62e9e1e","slug":"raised-the-demand-to-increase-the-price-of-sugarcane-to-rs-500-per-quintal-bijnor-news-mrt6201500192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ने का दाम पांच सौ रूपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ने का दाम पांच सौ रूपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई
विज्ञापन
स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गन्ने का दाम पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई। गांव अनीशा नंगली में हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत व संचालन शफीक अहमद ने किया।
संगठन का विस्तार करते हुए चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने मलखान गुर्जर को संगठन की टोपी पहना कर ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया। कहा कि संगठन मजबूत होगा तो किसान मजदूर मजबूत होगा। अपने हकों को सरकार से लेने के लिए संगठन ही माध्यम है। उनके निरंतर प्रयास से संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है। किसी भी गांव में किसानों या मजदूरों पर दिक्कत होती है तो वह वहां पहुंच कर उनकी समस्या का हल करने का प्रयास करते हैं। निजी नलकूप वाले किसान बिल भी जमा करते हैं उसके बाद भी निजी नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। बिना किसी पैमाने के क्षमता वृद्धि भी बढ़ाई जा रही है। जबकि सरकार आने से पहले किसानों को बिजली फ्री देने का वादा किया था। जिसे सरकार पूरा नहीं कर रही।
दूसरी ओर गन्ना सीजन प्रारंभ हुए दो माह बीत गए लेकिन किसानों को यह पता नहीं हमारे गन्ने का रेट क्या होगा। भारतीय किसान यूनियन मांग करती है जो सरकार ने वायदे किए हैं उन्हें पूरा करें और गन्ने का दाम पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। इस अवसर पर राम चरण सिंह, गज राम सिंह, राम सिंह, सुरेंद्र सिंह, रचित त्यागी, हरपाल सिंह, राजू गुर्जर, ऋषभ चौधरी आदि मौजूद रहे।