फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raised demand to fix bad connectivity

मोहनपुर-काशीरामपुर संपर्क मार्ग खस्ताहाल

Mon, 24 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to fix bad connectivity
खराब संपर्क मार्ग दुरुस्त कराने की मांग उठाई
विज्ञापन

मंडावर। कई गांव को जोड़ने वाला मोहनपुर-काशीरामपुर संपर्क मार्ग बेहद खस्ताहाल है। संपर्क मार्ग पर गड्ढे और गड्ढों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। दुपहिया वाहन चालक एवं स्कूली विद्यार्थी अक्सर गड्ढों से अनियंत्रित होकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से खस्ताहाल मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।

मंडावली क्षेत्र का मोहनपुर-काशीरामपुर संपर्क मार्ग श्यामीवाला, भागूवाला, रामदासवाली, सबलगढ़ दहीरपुर आदि गांव को जोड़ता है। संपर्क मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और गड्ढों में जलभराव की स्थिति बनी है। राहगीरों को जलभराव के कारण गड्ढे से गुजरते वक्त गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं होता, जिससे वाहन गड्ढों से अनियंत्रित होकर राहगीर घायल हो रहे हैं। ग्रामवासियों सुशील कुमार, कल्याण सिंह, पीतम सिंह, राम शरण सिंह, पप्पू, बृजेश, जगदीश, अनुज का कहना है कि कई बार खस्ताहाल मार्ग की शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वर्षा और भारी वाहनों के आवागमन से संपर्क मार्ग पहले से भी अधिक खस्ताहाल हो गया। लोगों ने प्रशासन से संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed