फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raise the water level of the Ganges

गंगा का जलस्तर बढ़ा

Sat, 02 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 02 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Raise the water level of the Ganges
बालावाली क्षेत्र में बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पहाड़ों पर बारिश होने से खादर क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांव के किसानों का संघर्ष फिर से शुरू हो गया है। बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों को गंगा पार कर खेतों में जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगा में पानी की धारा भी तेज होने लगी हो। गंगा में पानी बढ़कर एक लाख क्यूसेक हो गया है। भीमगोडा से और एक लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

जिले से मानसून अब तक भले ही रूठा रहा हो, लेकिन पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में मानसून ने मेहरबानी दिखाई और जमकर बारिश की है। पहाड़ों पर बारिश होने का खामियाजा खादर क्षेत्र में गंगा किनारे बसे तटीय गांव राजारामपुर, सीमली, डैबलगढ़, वीरूवाला, कोहरपुर, चाहड़वाला, रावली, ब्रह्मपुरी, कुंदनपुर टीप, मिर्जापुर आदि के किसानों को उठाना पड़ता है। पहाड़ों पर बारिश शुरू होते ही गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो जाता है। एक डेढ़ महीने पहले जहां गंगा में दस हजार क्यूसेक पानी था, अब बढ़कर 70 हजार क्यूसेक हो गया है।  शनिवार को भीमगोड़ा हरिद्वार से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वह भी शनिवार रात तक आ जाएगा। इन सब गांव वालों के खेत गंगा पार स्थित हैं। ऐसे में इनको जान हथेली पर लेकर पशुओं का चारा आदि लेन व अन्य कार्य से नाव के सहारे गंगा पार कर जाना पड़ता है। इससे गंगा का जलस्तर और बढ़ जाएगा। किसानों राजेश कुमार, टीकम सिंह, धर्मवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, मनोज कुमार आदि के अनुसार खेत तो गंगा पार ही रहेंगे, लेकिन कटान को रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार ने धारा के दूसरी ओर गंगा के किनारे तटबंध बनवाए हैं। इससे गंगा का पानी वहां कटान करने के बजाए हमारी तरफ ही जोर मारेगा। मध्य गंगा बैराज के एक्सईएन एसएस गिरि के अनुसार गंगा में 70 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। भीम गोड़ा हरिद्वार से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वह 12 घंटे बाद तक बिजनौर पहुंचेगा। गंगा में जो जल चल रहा है, उससे कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed