फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rainfall three times more than normal in the district

Bijnor News: जिले में सामान्य से तीन गुना अधिक हुई वर्षा

Wed, 28 Jun 2023 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rainfall three times more than normal in the district
नींदडू-मधी मार्ग पर बारिश से हुआ जलभराव।
बिजनौर। बरसात का मौसम शुरू हो गया है। जून के आखिरी सप्ताह में मेघा जमकर बरसे। इस बार बिजनौर में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश हुई। एक सप्ताह में जिले में करीब 350 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इतनी बारिश होने के बाद भी मौसम में उमस बरकरार है। गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं, हल्की धूप निकलने से तापमान में भी 4.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन


नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने अनुसार सामान्य तौर पर जून माह में 100 मिमी वर्षा अच्छी मानी जाती है। मगर इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। जिससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया और फसलों को फायदा हुआ। जिले में एक सप्ताह में औसतन करीब 350 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगीना वेधशाला के मुताबिक जून में 285 मिमी और नजीबाबाद राजकीय इंटर काॅलेज मौसम वेधशाला के मुताबिक 350 मिमी बारिश दर्ज हुई। साल 2000 में जून माह में 351 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। इसके बाद अब साल 2023 में 350 मिमी बारिश हुई। बारिश होने के बाद मौसम में बदलाव हो गया है।
विज्ञापन


तापमान में हुई 4.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
जिलेभर में मंगलवार को सूर्यदेव बादलों की ओट में रहे। दिन में जगह-जगह बूंदाबांदी भी हुई। मौसम में बदलाव होने से मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2000 से जून में हुई बारिश के आंकड़े
साल बारिश
2000 351.6
2001 286.8
2002 66.4
2003 82
2004 133.1
2005 133.8
2006 82.2
2007 229
2008 255.2
2009 36
2010 16.4
2011 137.7
2012 2.6
2013 335.9
2014 42.4
2015 303
2016 137.4
2017 193.2
2018 52
2019 18.2
2020 37.8
2021 160.2
2022 116.2
2023 350
नोट : बारिश मिलीमीटर में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed