{"_id":"5777fe404f1c1bd42c79b9a6","slug":"rain-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यासी धरती पर मेहरबान हुआ बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यासी धरती पर मेहरबान हुआ बादल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बारिश से सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिले में मानसूनी बारिश की फुहारें पड़ने लगी हैं। शुक्रवार को लगभग पूरी रात हल्की हल्की बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। ज्यादा समय तक होने वाली हल्की बारिश फसलों के लिए और लाभदायक होती है। शनिवार दोपहर जमकर बारिश हुई। बारिश से मौसम भी खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट से रोजेदारों को भी राहत मिली है। सुबह आठ बजे तक औसतन 14.8 एमएम बारिश हुई।
शुक्रवार को पूरे दिन ही बादल छाए रहे थे। रात को करीब दस बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। कभी बारिश रुकी भी तो थोड़ी देर बाद तेज बारिश हुई। शनिवार दोपहर भी बारिश हुई। पूरी रात की बारिश से फसलों में भी नई जान आ जाएगी। गन्ने और धान की फसल में ये बारिश नए प्राण फूंक देगी। किसान महकार सिंह, जगवंत सिंह, नरेश कुमार आदि के अनुसार हल्की बारिश ज्यादा देर तक होने से मिट्टी में काफी जल समाता है। ऐसा पानी पूरी तरह मिट्टी में चला जाता है। वहीं बारिश से मौसम भी खुशगवार हो गया और उमस से राहत मिल गई है। तापमान भी बीते सप्ताह के मुकाबले करीब आठ डिग्री तक कम रहा। शनिवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्की बारिश होती रही। मौसम वेधशाला के प्रेक्षक डा.आरके शर्मा के अनुसार जिले में मानसून आ गया है। अभी दो-तीन दिन अच्छी बारिश होने के आसार हैं।