फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain water level of Ramganga dam has started increasing on the mountains

पहाड़ों पर बारिश से बढ़ने लगा है रामगंगा बांध का जलस्तर

Sun, 15 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rain water level of Ramganga dam has started increasing on the mountains
पहाड़ों पर बारिश से बढ़ने लगा है रामगंगा बांध का जलस्तर
विज्ञापन

बिजनौर/कालागढ़। बारिश किसानों के लिए आफत बनती जा रही है। शनिवार को भी बारिश व ओलावृष्टि हुई। शाम होते होते फिर से बादल छा गए। पहाड़ों पर हो रही बारिश से कालागढ़ में रामगंगा बांध का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।

शुक्रवार रात को मौसम साफ था, लेकिन शनिवार सुबह फिर से बादल छा गए। करीब सात बजे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। बारिश की वजह से खेतों में पानी भर गए। गन्ने की छिलाई तीन दिन से बंद है। गन्ने की बुवाई हर दिन की बारिश के साथ लेट होती जा रही है। ऐसा लग रहा है कि बारिश की वजह से इस बार मार्च में गन्ने की बुवाई शुरू ही नहीं हो पाएगी। खादर में खेतों में पानी भरने से किसान छिला गन्ना खेत से निकाल भी नहीं पा रहे हैं। शनिवार को मौसम साफ होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन शाम होते होते फिर से बादल छा गए। किसान महकार सिंह, निरंकार सिंह का कहना है कि बारिश से परेशानी बढ़ती जा रही है। गन्ने की बुवाई लगातार पिछड़ने से उन्हें नुकसान हो रहा है। शुक्रवार रात कालागढ़ में तेज बारिश हुई। बारिश के साथ करीब एक घंटे तक ओला पड़ा। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार बांध के कैचमेंट क्षेत्र में हो रही बारिश का असर बांध के जलस्तर पर पड़ रहा है। शनिवार को बांध का जलस्तर 351.490 मीटर हो गया, जबकि शुक्रवार को यह 351.410 मीटर था। हालांकि जलस्तर बढ़ने से कोई नुकसान नहीं होगा। बांध के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश जारी है। बारिश व ओले के कारण खेतों में गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। खेतों में पानी भर गया है। बारिश के कारण गुड़ व्यवसाय पर असर पड़ा है। कोल्हुओं पर कामकाज बंद है, जिससे गुड़ नहीं बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed