फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain water filled from roads to houses

Weather: बारिश से हुई आफत, सड़कों से घरों तक में भरा बारिश का पानी

Wed, 12 Oct 2022 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 12:31 AM IST
सार

नगीना और अफजलगढ़ में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। तेज बारिश से नालों का पानी सड़कों पर भर गया और कई जगह लोगों के घरों में भी भर गया।

विज्ञापन
Rain water filled from roads to houses
अफजलगढ़ के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में हुआ जलभराव। - फोटो : BIJNOR

विस्तार

नगीना और अफजलगढ़ में हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश व हवा से नगीना में सिंचाई विभाग कार्यालय में खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ टूट कर स्टेशन रोड पर गिर गया। जिससे करीब चार घंटे यातायात अवरुद्ध रहा और एचटी लाइन का खंभा टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather: सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप, आज से साफ रहेगा मौसम, धान-सब्जी की फसल को 40 प्रतिशत का नुकसान

विज्ञापन


विद्युत लाइन टूटने से मोहल्ला लाल सराय, वैष्णो विहार कॉलोनी, स्टेशन रोड के आसपास रहने वाले लोगों की 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ विद्युत रामकेश ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण बिजली का खंभा व तार टूट कर गिर गए थे, जिन्हें ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को एक पत्र लिखकर कार्यालय में पुराने खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को नीलामी के जरिए कटवाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

नगीना में स्टेशन रोड पर गांधी मूर्ति के निकट गिरा यूकेलिप्टस का बड़ा पेड़।

नगीना में स्टेशन रोड पर गांधी मूर्ति के निकट गिरा यूकेलिप्टस का बड़ा पेड़।- फोटो : BIJNOR


उधर, अफजलगढ़ के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की अनदेखी के चलते साफ सफाई व्यवस्था ठप है। चार दिनों से हो रही बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में भर गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। सुनील, कर्मवीर, मुम, मास्टर विजयपाल, यादराम, रोशन आदि का कहना है कि गांव में नियमित साफ सफाई नहीं होती है। बीडीओ रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि शीघ्र ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। चार माह पूर्व गांव में बीमारी के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। जिस पर चिकित्सक टीम ने गांव में कई दिनों तक डेरा डाले रखा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed