{"_id":"66e722a05b51b81d740d3804","slug":"rain-stopped-rivers-in-spate-fear-of-flooding-in-many-villages-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-130956-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बारिश रुकी, उफान पर नदियां, कई गांवों में बाढ़ कर डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बारिश रुकी, उफान पर नदियां, कई गांवों में बाढ़ कर डर
विज्ञापन
- गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 220 मीटर के नजदीक
- गंगा में एक लाख 47 हजार 847 क्यूसेक पानी बह रहा
- जलीलपुर क्षेत्र में खेतों में भरा पानी, धामपुर में सड़कें जलमग्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बारिश तो रुक गई लेकिन नदियों में उफान जारी है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब है। रविवार शाम को गंगा बैराज का जलस्तर 219.80 मीटर पर था जबकि खतरे का निशान 220 मीटर पर है। गंगा में एक लाख 47 हजार 847 क्यूसेक पानी बह रहा है। जिले की अन्य नदियां भी उफान पर हैं।
जिले में रविवार सुबह चार बजे बारिश हुई थी। इसके बाद दिन में कभी बादल छाए तो कभी धूप निकलती रही। पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी बारिश हो रही है इससे नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जलीलपुर क्षेत्र में गंगा का पानी खेतों में भर गया है जबकि धामपुर में इकड़ा नाले का पानी सड़कों पर बह रहा है।
जलीलपुर क्षेत्र में गंगा का पानी खेत खलिहान को पार कर खेतों के रास्तों तक पहुंच गया है। गांव मीरापुर सीकरी में जंगल के रास्तों पर पानी चल रहा है। गांव रायपुर खादर के तीन तरफ पानी बह रहा है। गांव सलेमपुर खादर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, नारनौर, जमालुद्दीनपुर, दत्तियाना आदि गांव के सैकड़ों किसानों की हज़ारों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। बाढ़ कर डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
गांव मीरापुर सीकरी की आबादी व खेतों के रास्तों पर पानी चल रहा है। किसान स्वर्ण सिंह लाडी ने बताया कि आवागमन में मुश्किल हो रही है। बाइक से आवागमन बंद है। समाचार दिए जाने तक किसी मुख्य सड़क पर पानी नही है। पिछले वर्ष गांव मीरापुर सीकरी व रायपुर खादर के ग्रामीण बाढ़ से लंबे समय तक पीड़ित रहे थे।
धामपुर नगर के बीच से गुजर रही इकड़ा नदी में अचानक उफान आ गया। सेंट मैरीज स्कूल मार्ग पर पानी बहने से आवाजाही में दिक्क्त हो रही है। मोहल्ला बाड़वान, सैंट मैरीज मार्ग पर शनिवार देर शाम से ही जलभराव की स्थिति है। नगर के राजीव कुमार, नरेंद्र सिंह, पवन कुमार, राजपाल सिंह आदि का कहना है कि रविवार को सड़क पर भरा पानी बस्ती के और करीब पहुंच गया।
जल्द होगा समस्या का निदान
विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का जल्द निदान कराने का प्रयास करेंगी। ऐसा मामला अभी तक किसी की ओर से संज्ञान में नहीं लाया गया है। - रितु रानी, एसडीएम
अवैध कब्जों से हो रही दिक्कत
नागरिक दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, हरेंद्र कुमार, दिवेश कुमार आदि का कहना है कि राजस्व अभिलेखाें में इकड़ा नाला नहीं, बल्कि नदी है। नदी की जमीन पर लोगों का कब्जा है। अतिक्रमण होेने से नाले के आकार में बह रही है। हर साल नदी की जमीन को अतिक्रमण और कब्जामुक्त कराने की मांग की जाती है, पर कुछ नहीं होता।