फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain fell in the morning, while heat and humidity caused heavy sweating during the day; the temperature rose by five degrees.

Bijnor News: सुबह बरसे मेघ, दिन में गर्मी-उमस ने छुड़ाए पसीने, तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी

Fri, 03 Jul 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rain fell in the morning, while heat and humidity caused heavy sweating during the day; the temperature rose by five degrees.
बिजनौर। जनपद में बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को कुछ घंटों के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप, गर्मी और उमस ने फिर बेहाल कर दिया। सुबह बिजनौर शहर, आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जबकि जिले के कई हिस्सों में केवल बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग जिलेभर में दो दिन में 30 एमएम से ज्यादा बारिश होने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

सुबह हुई बारिश से जिला मुख्यालय के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं गीले पेड़ों की टहनियों और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली के फाल्ट और कटौती को लेकर लोगों ने बिजली विभाग के व्हाट्सएप ग्रुपों पर शिकायतें दर्ज कराईं। विभाग की टीमों ने फाल्ट दूर कर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बारिश के बावजूद जिले के अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। नगीना मौसम वेधशाला के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से दिनभर उमस बनी रही और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार पिछले दो दिनों से हो रही बारिश गन्ना और पशुचारे की फसलों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से धान की रोपाई ने भी रफ्तार पकड़ ली है। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा।
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि बारिश गन्ना, पशुचारा, धान की फसल के लिए अच्छी है। बारिश से फसलों में बढ़ोतरी ज्यादा होती है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed