फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain exposed the cleanliness drive

बारिश ने खोली सफाई अभियान की पोल

Thu, 20 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rain exposed the cleanliness drive
बारिश ने खोली सफाई अभियान की पोल
विज्ञापन

जलीलपुर। नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी उफन कर दुकानों और मकानों में भर गया।
ब्लाक मुख्यालय के निकट के बाजार का बुरा हाल है। कोरोना बीमारी के चलते गांवों में प्रत्येक शनिवार व रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाने का आदेश है, जबकि ब्लॉक जलीलपुर के जिम्मेदार अधिकारी साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन को लेकर गंभीर नहीं लगते, तभी तो ब्लॉक मुख्यालय जलीलपुर के सबसे निकट की आबादी व बाजार में न तो विशेष सफाई अभियान चलाया गया, न ही अब तक सैनिटाइजेशन किया गया। नालों में गंदगी सड़ रहा है। नितिन सिंह, नरेश सिंह, मेहंदी आदि ने बताया बीएसएनएल एक्सचेंज की तरफ जनवरी से अब तक सफाईकर्मी कूड़ा उठाने नहीं आया, ग्रामीण स्वयं ही कूड़े का निस्तारण कर रहे हैं।

एक साल से नालों की सफाई नहीं
चौधरी अजयपाल सिंह, प्रदीप गुप्ता, राजवीर सिंह, सुनील कुमार, आफताब अहमद, नदीम सैफी आदी ने बताया एक साल से नालों की सफाई नहीं हुई है, ब्लॉक कार्यालय में जाकर भी कहा गया मगर सफाई नहीं हुई। बिन मौसम बारिश में जब ये स्थिति है तो बारिश के दिन में क्या होगा। वहीं बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा सचिव को बोलते हैं, सफाई करा देगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed