फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain continues on the mountains, the water level of the rivers increased

पहाड़ों पर बारिश जारी, नदियों का जलस्तर बढ़ा

Wed, 21 Jul 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rain continues on the mountains, the water level of the rivers increased
पहाड़ों पर बारिश जारी, नदियों का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

कालागढ़। तीन दिन से शिवालिक पर्वत मालाओं पर वर्षा जारी है। कालागढ़ की पहाड़ियों पर बादलों ने डेरा डाल दिया है। पर्वतों पर बादलों के मनोहारी दृश्य किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हैं।
कालागढ़ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। वर्षा के कारण पर्वतीय नदी नालों में पानी का प्रवाह चल रहा है। पानी के प्रवाह के चलते मैदानी क्षेत्रों में रामगंगा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को कालागढ़ में दिन भर रुक-रुक कर वर्षा जारी रही। सुबह से ही शिवालिक पर्वत मालाओं पर बादलों के सफेद डेरे किसी को भी अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहे। सफेद बादल शिवालिक पर्वतमाला पर बहुत ही मनोहारी दृश्य के रूप में देखे जा रहे हैं। पर्वतों पर हो रही बारिश का सीधा असर स्थानीय नदी नालों पर पड़ा रहा है। सूखा स्रोत मैगजीन स्रोत, चौड़ा स्रोत आदि का पानी केंद्रीय कॉलोनी व सैडिल बांध क्षेत्र से होता हुआ रामगंगा नदी के मैदानी क्षेत्र में चल रहा है।
विज्ञापन

उधर रामगंगा बांध के कैचमेंट इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से बांध का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मंगलवार को दोपहर दो बजे बांध का जलस्तर 344.500 मीटर रिकॉर्ड किया गया। बारिश के चलते धान एवं गन्ने के खेतों में पानी भरा है। मौसम सुहावना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed