फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway track will be renewed in Oil Depot premises

ऑयल डिपो परिसर में रेलवे ट्रैक का होगा नवीनीकरण

Mon, 31 Jan 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Railway track will be renewed in Oil Depot premises
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम मुरादाबाद। - फोटो : NAZIBABAD
ऑयल डिपो परिसर में रेलवे ट्रैक का होगा नवीनीकरण
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे, नजीबाबाद के ऑयल डिपो परिसर से इथेनॉल लोड करने के लिए रेलवे ट्रैक नवीनीकरण सहित आवश्यक तकनीकी सुविधाएं मुहैया कराएगा। प्रस्तावित योजना के लिए डीआरएम मुरादाबाद ने मंडलीय अधिकारियों के साथ आईओसी सहित क्षेत्र के तीनों डिपो की रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया।
डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने सीनियर डीसीएम मोनो लूथरा, सीनियर डीओएम सुधीर कुमार, डीईएन रॉकी तुहार और एडीईएन दिनेश कुमार शर्मा के साथ इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम क्षेत्र का तकनीकी टीम के साथ निरीक्षण किया। रेलवे ऑयल वैगनों के जरिये ऑयल डिपो परिसर में पेट्रोलियम पदार्थ पहुंचता है। पेट्रोलियम डिपो की चीनी मिलों द्वारा तैयार इथेनॉल को रेल वैगनों द्वारा देश भर के विभिन्न स्थानों पर भेजने की योजना प्रस्तावित है। तीनों ऑयल डिपो परिसर में अब तक रेलवे द्वारा बाहर से आने वाले पेट्रोलियम पदार्थों को अनलोड करने की डिपो साइडिंग रेलवे ट्रैक व्यवस्था चली आ रही है। पेट्रोलियम डिपो के माध्यम से क्षेत्र की चीनी मिलों द्वारा इथेनॉल को रेलवे वैगनों के माध्यम से देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में भेजने की योजना है।
विज्ञापन

डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने आईओसी के सीनियर टर्मिनल मैनेजर राकेश वर्मा, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दीपक कुजूर और भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों के साथ इथेनॉल की लोडिंग व्यवस्था और पेट्रोलियम पदार्थों के अनलोड की रेलवे ट्रैक साइड के नवीनीकरण व्यवस्था पर चर्चा की। डीआरएम ने रेलवे के तकनीकी अधिकारियों को डिपो के रेलवे ट्रैक नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने एडीईएन दिनेश कुमार शर्मा, एसएस जयपाल सिंह, सीनियर इंजीनियर वर्क्स एसएस रावत, पीडब्ल्यूआई राजकिशोर, टीआई आरके मीणा, इरफान अंसारी तथा रेल कर्मचारियों से ऑयल वैगनों के डिपो परिसर में आवागमन में होने वाली तकनीकि परेशानियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed