फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway station will be two storey, length will be 80 meters

Bijnor News: बिजनौर - दो मंजिला बनेगा रेलवे स्टेशन, 80 मीटर होगी लंबाई

Wed, 17 May 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 17 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Railway station will be two storey, length will be 80 meters
बिजनौर में बनने वाले नए रेलवे स्टेशन का मॉडल।
- रेलवे स्टेशन के पास अधिकारियों के लिए बन रहा रेस्ट हाउस
विज्ञापन

- 221 मीटर बढ़ाई जा रही प्लेटफार्म की लंबाई
- 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बिजनौर रेलवे लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें
फोटो समाचार
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। बड़े रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर बिजनौर रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन पर बन रहे भवन की लंबाई करीब 80 मीटर होगी। अब बिजनौर रेलवे लाइन पर रेलगाड़ी 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। इस पर काम चल रहा है।

बिजनौर रेलवे स्टेशन पर लाइनें बढ़ाने का काम तो चल रहा है, लेकिन अब रेलवे स्टेशनों के भवनों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। स्टेशन के पास दो मंजिला रेस्ट हाउस भी तैयार किया जा रहा है। रेस्ट हाउस मंत्री, अधिकारियों के आराम के लिए बनवाया जा रहा है। प्लेटफार्म की लंबाई 221 मीटर बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में बिजनौर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की लंबाई 398 मीटर है। अब प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाकर 619 मीटर की जा रही है। इस समय रेलगाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। मगर अब रेलगाड़ी की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा करने की तैयारी है। इसके अलावा दो तालाब पार्क, साधारण पार्क बनाया जा रहा है। इसमें कई प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


स्टेशन के पास हो रही कार पार्किंग की व्यवस्था
रेलवे स्टेशन के पास अभी तक कार पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोग इधर-उधर ही कार खड़ी करते हैं। मगर रेलवे स्टेशन के भवनों के अलावा दो कार पार्किंग भी बनाई जा रही हैं। जिसमें करीब 40 गाड़ियां खड़ी करने की व्यवस्था रहेगी। इससे लोगों को अपनी गाड़ियां खड़ी करने के असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आठ अंडरपास और पांच उपरिगामी पुल बनेंगे
रेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिजनौर रेलवे लाइन पर आठ अंडरपास और पांच ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। अंडरपास बनाने का मुख्य कारण रेलगाड़ी की गति बढ़ाना है। बिजनौर में दो, चांदपुर में दो, अम्हेड़ा में एक उपरिगामी पुल बनाना प्रस्तावित है। चांदपुर में दो, नंगली, सल्हापुर, बिजनौर शहर में दो, स्वाहेड़ी में दो अंडरपास बनाए जा रहे हैं। अंडरपास का करीब 20 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

रेलमार्ग से बिजनौर को दिल्ली से जोड़ने की तैयारी
रेलमार्ग के द्वारा बिजनौर को दिल्ली से जोड़ने की तैयारी है। पहले दो बार रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे हो चुका है। मगर अब फिर से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिजनौर को हस्तिनापुर, मेरठ, दिल्ली से रेलमार्ग से जोड़ने के लिए कहा है। रेलमार्ग से जुड़ने से व्यापारियों को काफी लाभ होगा। तीसरी बार रेलवे लाइन के सर्वे की तैयारी चल रही है।

---- वर्जन::
बिजनौर रेलवे स्टेशन पर दो मंजिला भवन बनाने का काम शुरू हो गया है। भवन का करीब 15 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। रेलवे स्टेशन पार्क, कार पार्किंग जैसी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए अंडरपास का निर्माण चल रहा है - जंगपाल सिंह, सहायक मंडल अभियंता, गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed