{"_id":"3fd4c1ff29ea078259b47749d5aa985a","slug":"railway-signal-office-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के सिग्नल दफ्तर में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के सिग्नल दफ्तर में आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में रेलवे स्टेशन पर सिग्नल विभाग के कार्यालय को शरारती तत्व ने आग के हवाले कर दिया। संयोग से आग लगी थी, हड़कंप मच गया तथा रेलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। उधर, हर्सवाड़ा में गैस सिलेंडर लीक होने से एक मकान में आग लग गई।
रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम के सामने स्थित सिग्नल विभाग के कार्यालय की खुली खिड़की से किसी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे जैसे ही कार्यालय से लपटें उठती नजर आईं, तभी क्षेत्र में शोर मच गया। आग पर काबू पाया जाता, तब तक कंप्यूटर, प्रिंटर तथा हजारों रुपये कीमत के विभागीय उपकरण जल गए।
सूचना मिलने पर पहुंचे आरपीएफ प्रभारी नरायन सिंह, सिग्नल विभाग के प्रभारी एमके शर्मा ने कार्यालय से एक शीशी बरामद की।
अनुमान है कि इसी शीशी से मिट्टी का तेल छिड़ककर किसी शरारती तत्व ने आग के हवाले किया। सिग्नल विभाग के प्रभारी की ओर से घटना की जानकारी रेलवे पुलिस बल एवं उच्चाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
हर्सवाड़ा निवासी नसीम आलम के घर में कुकिंग गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। परिजनों ने भागकर जान बचाई। घटना में बाइक, फ्रिज तथा घर पर रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।